झांसी : इसरो के सहयेाग से बी.यू. में कल से लगेगी अन्तरिक्ष विज्ञान से सम्बन्धित प्रदर्शनी



कुलपति ने भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा


झांसी, 17 अक्टूबर (दैनिक पालिग्राफ)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय तथा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में 18 से 20 अक्टूबर 2019 तक तीन दिवसीय विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 
प्रदर्शनी के संयोजक डा.ऋषि कुमार सक्सेना ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर के राजीव गांधी इण्डोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनीं के उदघाटन समारोह मे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, अहमदाबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक इंजी.सतीश राव मुख्य अतिथि होंगे जबकि चैधरी चरण सिंह मेरठ विश्वविद्यालय, मेरठ के पूर्व कुलपति प्रो.एस.पी.ओझा उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.जे.वी. वैशम्पायन उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे।  
प्रदर्शनी के संयोजक डॉ.ऋषि कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रदर्शनी का प्राथमिक उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्रों में निवास कर रहे बच्चों को  प्रदर्शनी के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति शिक्षित एवं जागरूक करना जिससे वे इस विषय में रुचि ले सकें।  उन्होंने कहा कि इसरो का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक छात्र अन्तरिक्ष विज्ञान के प्रति आकर्षित हों जिससे भविष्य में इसरो को अधिक से अधिक संख्या में सुयोग्य इंजीनियर  तथा वैज्ञानिक मिल सकें। डा.सक्सेना ने कहा कि इसके अतिरिक्त समाज के लिए हितकारी अंतरिक्ष आधारित प्रयोग अनुप्रयोगों को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शनी में लगाए गए मॉडल ऑडियो विजुअल उपकरणों,ें स्टैटिक पैनल, इंटरएक्टिव डिस्प्ले बोर्ड आदि की सहायता से अधिक से अधिक लक्षित श्रोताओं तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। 
डा.सक्सेना ने जानकारी दी कि इस प्रदर्शनी में 16 माॅडल प्रदर्शित किये जा रहे हैंै। जिससे छात्र अन्तरिक्ष विज्ञान के प्रति अपनी जिज्ञासाओं को मिटा पाएँगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में आर्यभट, भास्कर 1, एप्पल, रीसेट प्रथम, ओसीयन सेटेलाइट आई.आर.एस. व आई. एच. 4,  ओसीयन सेटेलाइट 2, साउंडइंग रोकेट, जी.एस.एल.वी.एम 3, थर्मल इंफ्रारेड इमेजिंग स्पेक्ट्रोमीटर तथा अन्य कई उपकरण एवं माॅडल प्रदर्शित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी मे उन सेटेलाइट की जानकारी भी दी जाएगी जो फसल और तूफान की सूचना देने मे कारगर है। इसके अतिरिक्त इसरो द्वारा अन्तरिक्ष विज्ञान से सम्बन्धित चार लघु फिल्में भी छात्रों को दिखाई जायेंगी।
डॉ.ऋषि कुमार सक्सेना ने बताया कि यह प्रदर्शनी 3 दिन तक सभी छात्र-छात्राओं तथा आम जनता के लिए खुली रहेगी।  उन्होंने कहा कि विज्ञान के विज्ञान ही नहीं अन्य विषय के छात्र-छात्राएं भी इसमें भाग इसमें भाग लेकर अपना ज्ञान वर्धन कर सकते हैं।
ग्ुरुवार सायं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.जे.वी.वैशम्पायन ने प्रदर्शनी की तैयारियों का अवलोकन किया और इसरो से आए वेज्ञानिक सतीश राव से प्रदर्शित किये जा रहे विभिन्न उपकरणों एवं माॅडलों व उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर डा संजीव श्रीवास्तव, डा इकबाल खान, इंजी राहुल शुक्ला, इंजी ब्रजेश लोधी, अनिल झरबड़े, डा विनीत कुमार, डा धीरेंद्र यादव, डा पीयूष भारद्वाज, डा लवकुश द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। 


Comments