प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 19 अक्टूबर, 2019 के मुख्य करेंट अफेयर्स समाचार 


अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
इंटरपोल 2022 में भारत में जनरल असेंबली का आयोजन करेगा
इंटरपोल 2022 में भारत में जनरल असेंबली का आयोजन करेगा। यह इंटरपोल की 91वीं जनरल असेंबली होगी। अगस्त में गृह मंत्री अमित शाह तथा इंटरपोल के महासचिव जुरगेन स्टॉक के बीच मुलाकात हुई थी। इससे पहले भारत में 1997 में इंटरपोल की जनरल असेंबली का आयोजन किया गया था।
इंटरपोल
इंटरपोल की स्थापना 1923 में इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस कमीशन के रूप में हुई थी। बाद में 1946 में टेलीग्राफिक एड्रेस में इंटरपोल (इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गनाइजेशन) नाम चुना गया, इसके बाद 1956 इंटरपोल नाम आम प्रचलन में शुरू हुआ। यह अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग संगठन है। इसका वार्षिक बजट लगभग 113 मिलियन यूरो होता है, यह राशि सदस्य देशों के सहयोग से प्राप्त होती है। वर्तमान में इसके 194 सदस्य देश हैं। इसका मुख्यालय फ्रांस के लीओन नगर में है।
यह मुख्य रूप में मानवता के विरुद्ध अपराध, बाल अश्लील साहित्य, साइबर अपराध, नशीली दवाओं के व्यापार, मानव तस्करी, कॉपीराइट उल्लंघन, बौद्धिक सम्पदा अपराध, धन शोधन, हथियार तस्करी इत्यादि मामलों में कार्य करता है।


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
देश के अगले मुख्य न्यायधीश के लिए जस्टिस बोबडे के नाम की अनुशंसा की गयी
भारत के मौजूदा मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई ने देश के अगले मुख्य न्यायधीश के लिए जस्टिस बोबडे के नाम की अनुशंसा की है। जस्टिस गोगोई 17 नवम्बर, 2019 को सेवानिवृत्त होंगे, उन्होंने 3 अक्टूबर, 2018 को भारत के 46वें मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली थी।
प्रक्रिया के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायधीश को मुख्य न्यायधीश नियुक्त किया जाता है। सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य न्यायधीश अगले मुख्य न्यायधीश के नाम की अनुशंसा विधि मंत्री को भेजते हैं। विधि मंत्री इस नाम को प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करते हैं और वे राष्ट्रपति से इस पर विचार-विमर्श करते हैं।
जस्टिस बोबडे
शरद अरविन्द बोबडे मौजूदा समय में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायधीश हैं। वे मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। वे 23 अप्रैल, 2021 में सेवानिवृत्त होंगे। वे नागपुर से हैं। उनके दादाजी एक वकील तथा उनके पिताजी अरविन्द बोबडे महाराष्ट्र में एक अधिवक्ता थे। शरद अरविन्द बोबडे के बड़े भाई विनोद अरविन्द बोबडे एक संवैधानिक विशेषज्ञ तथा सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ वकील थे।


कर्नाटक ने नीति आयोग के इंडिया इनोवेशन इंडेक्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया
हाल ही में नीति आयोग ने इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2019 जारी किया, इस सूचकांक में कर्नाटक देश के सर्वाधिक नवोन्मेषी राज्य के रूप में उभरा है। यह सूचकांक नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार तथा नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त द्वारा जारी किया गया।
इस सूचकांक के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ कम्पीटिटिवनेस नीति आयोग का नॉलेज पार्टनर था। इस सूचकांक को ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की दर्ज पर तैयार किया गया है। यह नीति आयोग द्वारा जारी किया गया प्रथम इंडिया इनोवेशन इंडेक्स है।
सूचकांक के महत्वपूर्ण तथ्य
इस सूचकांक में कर्नाटक पहले स्थान पर रहा। कर्नाटक के बाद इस सूचकांक में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु, तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र, चैथे स्थान पर तेलंगाना तथा पांचवें स्थान पर हरियाणा रहा। इसके बाद केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात तथा आंध्र प्रदेश का स्थान है।
17 राज्यों के इस सूचकांक में छत्तीसगढ़, बिहार और झारखण्ड सबसे नीचे है। इस सूचकांक में झारखण्ड अंतिम पायदान पर है। उत्तर-पूर्वी तथा पहाड़ी राज्यों की सूची में सिक्किम, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड ने टॉप स्पॉट हासिल किये हैं। केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली तथा चंडीगढ़ अग्रणी हैं।
इंडिया इनोवेशन इंडेक्स क्या है?
इस सूचकांक का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों में नवोन्मेष तथा प्रतिस्पर्धा के स्तर का विशेलेषण करना है। इस विश्लेषण के आधार पर राज्यों की स्थिति में सुधार करने के प्रयास किये जायेंगे। इस सूचकांक में राज्यों की रैंकिंग नवोन्मेष योग्यता, अवसर तथा चुनौतियों के आधार पर तैयार की गयी है। इस सूचकांक का विकास पिछले 18 माह की अवधि में किया गया है।


अर्थव्यवस्था करेंट अफेयर्स
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 439.712 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा
11 अक्टूबर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.879 बिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ अपने सर्वोच्च स्तर 439.712 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत 8वें स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।
विदेशी मुद्रा भंडार
इसे फोरेक्स रिजर्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है भुगतान संतुलन में विदेशी मुद्रा भंडारों को आरक्षित परिसंपत्तियाँ' कहा जाता है तथा ये पूंजी खाते में होते हैं। ये किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। इसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेजरी बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाना चाहिये परन्तु इसमें विशेष आहरण अधिकारों , सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को शामिल किया जाता है। इसे आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय भंडार अथवा अंतर्राष्ट्रीय भंडार की संज्ञा देना अधिक उचित है।


स्थानविशेष करेंट अफेयर्स
पंजाब में राष्ट्रीय उच्च मार्ग का नाम गुरु नानक देव के नाम पर रखा गया
केन्द्रीय सड़क परिवहन व उच्चमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में घोषणा की है कि पंजाब में कपूरथला तथा तरनतारन को जोड़ने वाले राष्ट्रीय उच्चमार्ग छभ्-703 ।। का नाम अब बदलकर श्री गुरु नानक देव जी मार्ग रखा जायेगा। यह निर्णय गुरु नानक देव की 550वींजयंती को मध्यनजर रखते हुए लिया गया है।
मुख्य बिंदु
भारत-पाकिस्तान सीमा के निकट कपूरथला-गोबिंदवाल साहिब-सुल्तानपुर लोधी-तरनतारन सड़क मार्ग का बदला हुआ नाम नवम्बर, 2019 से लागू हो जायेगा। इस नाम परिवर्तन की मांग केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा 13 सितम्बर, 2019 को नितिन गडकरी को लिखे गये पत्र में की गयी थी


राज्यों के करेंट अफेयर्स
जम्मू-कश्मीर विधान परिषद् को समाप्त किया गया
62 वर्ष पुरानी जम्मू-कश्मीर विधान परिषद् को समाप्त कर दिया गया है इसके लिए हाल ही में राज्य प्रशासन द्वारा आदेश जारी किये गये थे। 31 अक्टूबर, 2019 को लद्दाख तथा जम्मू-कश्मीर अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन जायेंगे।
मुख्य बिंदु
राज्य प्रशासन ने हाल ही में आदेश जारी किये, इस आदेश में विधान परिषद् के 116 सदस्यीय स्टाफ को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट को 22 अक्टूबर, 2019 तक रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इस आदेश के मुताबिक विधान परिषद् के लिए खरीदे गये सभी वाहन राज्य मोटर गेराज को स्थानांतरित किये जायेंगे। इस अलावा जम्मू-कश्मीर सरकार ने लद्दाख में नया प्रशासनिक सेक्रेटेरिएट खोलने के लिए भी औपचारिक आदेश जारी किये हैं।
पृष्ठभूमि
जम्मू-कश्मीर विधानपरिषद की स्थापना 1957 में की गयी थी। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में द्वि-सद्नात्मक विधायिका की स्थापना हुई थी। उस समय इसके सदस्यों की संख्या 36 थी।
जम्मू-कश्मीर विधानपरिषद् के सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता था। इसमें 22 सदस्यों का चयन राज्य विधानसभा द्वारा किया जाता है, 2 सदस्यों का चुनाव स्थानीय अथॉरिटीज, 2 सदस्यों का चुनाव पंचायतो द्वारा किया जाता है। आठ सदस्यों को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल द्वारा चुना जाता है।


विश्व बांग्ला शरद सम्मान 2019
दुर्गा पूजा के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 79 सामुदायिक दुर्गा पूजा को विभिन्न श्रेणियों में विश्व बांग्ला शरद सम्मान 2019 प्रदान किये। दुर्जा पूजा पश्चिम बंगाल का एक महत्वपूर्ण उत्सव है, पिछले कुछ एक वर्षों से पश्चिम बंगाल सरकार दुर्गा पूजा कार्निवल का आयोजन कर रही है। यूनेस्को ने दुर्गा पूजा को विश्व सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया है। इस इवेंट में देश-विदेश से हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।
विश्व बांग्ला शरद सम्मान
विश्व बांग्ला शरद सम्मान को वर्ष 2013 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य दुर्गा पूजा उत्सव के नवीन तथा बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजनकर्ताओं को सम्मानित करना है। इस सम्मान का आयोजन पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना व संस्कृति मामले विभाग द्वारा किया जाता है। इस सम्मान के द्वारा मूर्ती, सजावट, पंडाल, परिवेश तथा कलाकृतियों के लिए लोगों/संस्थाओं को सम्मानित किया जाता है।


मुख्य करेंट अफेयर्स 
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
-आईपीएस अफसर अनूप कुमार सिंह को नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
-रक्षा मंत्री ने अगले शैक्षणिक सत्र से सैनिक स्कूलों में लड़कियों के प्रवेश को मंजूरी दी।
-अभिनेत्री दीप्ति नवल को को जिओ एमएएमआई मुंबई फिल्म फेस्टिवल में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
-सर्वोच्च न्यायालय ने असम एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन्स) के कोऑर्डिनेटर प्रतीक हजीला के स्थानांतरण के आदेश जारी जारी किये।
-नई दिल्ली में किया गया 11वीं परमाणु उर्जा संगोष्ठी का आयोजन।
अर्थव्यवस्था व व्यापार से सम्बंधित करेंट अफेयर्स
-BSE Sensex: 39,298.38 (+246.32), NSE Nifty: 11,661.85 (+75.50)
-रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी 9 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी
-भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वोच्च स्तर 439.712 बिलियन डॉलर पर पहुंचा।
-ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी डिजिटल सेवा प्रदान करने वाले कॉमन सर्विस सेंटर अब अमूल कैफे खोल सकते हैं।
-सरकार सभी मेडिकल डिवाइसेस को क्वालिटी चेक के लिए ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अधीन लाएगी।
-17-19 अक्टूबर, 2019 के दौरान वाइब्रेंट गोवा ग्लोबल एक्सपो एंड समिट 2019 का आयोजन किया गया।
अतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा फिलीपींस के रोड्रिगो दुतेर्ते ने मनिला में वार्ता की।
-एफएटीएफ ने पाकिस्तान को आतंकी फंडिंग के मामले में ग्रे लिस्ट में बरकरार रखा।
-अमेरिका ने एयरबस एयरक्राफ्ट, फ्रेंच वाइन तथा स्कॉटिश व्हिस्की समेत यूरोपीय संघ की 7.5 अरब डॉलर की वस्तुओं पर टैरिफ लगाया।
-भारत में 2022 में इंटरपोल जनरल असेंबली का आयोजन करेगा।
-बांग्लादेशी चित्रकार कालिदास करमाकर का निधन ढाका में हुआ।
खेल-कूद करेंट अफेयर्स
-7वीं मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स का आयोजन 18 से 27 अक्टूबर के दौरान चीन के वुहान में किया जायेगा।


 


Comments